B12 की कमी से क्या तकलीफ होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 16:02

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी12 की कमी से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विटामिन बी12 की कमी की वजह से ही हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिसकी वजह से ह्रदय, मस्तिष्क संबंधी दिक्कतें भी हो जाती है. समय रहते ही हमें इसकी कमी से बचना बहुत जरूरी है. इसकी कमी को ब्लड टेस्ट से पता लगाया जा सकता है.

हमारे शरीर के कई अंग विटामिन बी12 की कमी के संकेत देते हैं. इसकी कमी के शुरुआती लक्षण हमें हाथ, बाहें, टागों में दिखाई देते हैं. विटामिन बी12 की कमी से हाथों और पैरों में सुन्नपन या फिर झुनझुनी होने की दिक्कत होती है. कई बार थोड़ा सा काम करने पर ही थकाम महसूस होने लगती है. इसकी कमी से कई बार चलने में दिक्कत होती है. चिड़चिड़ापन भी बी12 की कमी का एक प्रमुख लक्षण है. विटामिन बी12 की कमी से चीभ चिकनी और कोमल होने लगती है और साथ ही वजन भी कम होने लगता है. इसकी कमी से कब्ज, दस्त, भूख न लगना और गैस जैसी समस्याएं भी हो जाती है.


विटामिन बी12 की कमी के मुख्य लक्षण

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है तो शुरुआती दौर में इसके लक्षण पहचान में नहीं आते। जब लोगों को इससे संबंधित परेशानियां होनी शुरू होती हैं तब जांच कराने के बाद इसकी कमी का पता चलता है। इसलिए इसके लक्षण की जानकारी होनी जरूरी है।

गर्भवती महिलाओं का अस्वस्थ होना

इसकी कमी से गर्भवती महिलाएं प्रायः स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की परेशानियां से जूझती रहती हैं। उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए गर्भकाल के दौरान इसकी जांच जरूर करानी चाहिए।

अधिक तनाव या चिंता करना

जिसको विटामिन बी12 की कमी होती है वे स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में तनाव या चिंता से जल्द प्रभावित हो सकते हैं।

आंखों की रोशनी में कमी

अगर आपको यह महसूस होने लगे कि आपको आंखों की रोशनी संबंधित परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें, क्योंकि विटामिन बी12 की कमी के कारण भी आंखों से संबंधित विकार भी होते हैं।

थकान और अंगों में कमजोरी

शारीरिक कमजोरी और थकान, विटामिन बी12 की कमी के संकेत हैं।

भूख की कमी और कब्ज

विटामिन बी12 की कमी के कारण भूख में कमी आती है और कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारियां

विटामिन बी12 की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं। इनमें से कुछ बीमारियों का इलाज तो आसानी से कराया जा सकता है, लेकिन कुछ रोग ऐसे भी हैं जो बहुत ही गंभीर होते हैं। इन गंभीर बीमारियों के कारण मरीज को बहुत अधिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

एनीमिया

विटामिन बी12 से होने वाली कई गंभीर बीमारियों में से एक एनीमिया है। जरूरी बात ये है कि अगर समय पर पता लगाकर जांच नहीं कराया गया तो एनीमिया मरीज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

हड्डियों से संबंधित बीमारी

शोध के अनुसार, इसकी कमी से हड्डी से संबंधित कई रोग हो सकते हैं, जैसे कमर और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

डिमेंशिया (विक्षिप्त अवस्था)

वास्तव में, विटामिन बी12 की कमी से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां हो सकती है। ऐसी ही एक बीमारी है डिमेंशिया। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती, और वह सोचने-समझने लायक भी नहीं रहता। रोगी विक्षिप्त अवस्था में भी पहुंच सकता है।

भूलने की बीमारी का कारण विटामिन बी12 की कमी

यह बीमारी विटामिन बी12 की कमी के कारण भी हो सकती है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ऐसी मानसिक बीमारी को लोग प्रायः गंभीरता से नहीं लेते, जिससे रोगी को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण बार-बार महसूस होने लगे तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

तंत्रिका-तंत्र को स्थाई क्षति

इसकी कमी से तंत्रिका-तंत्र को बहुत अधिक क्षति पहुंच सकती है। डॉक्टर के अनुसार, मरीजों को इससे होने वाले नुकसान को जीवन भर झेलना पड़ सकता है।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नुकसान

गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली माताएं, जो पर्याप्त मात्रा में मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करती हैं, या केवल शाकाहारी आहार पर ही आश्रित हैं, उनको विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अगर सही समय पर इसकी जांच नहीं कराई गई तो इससे शिशु को भी नुकसान हो सकता है।

महिलाओं में अस्थाई बांझपन

विटामिन बी12 की कमी से महिलाओं को अस्थाई बांझपन की परेशानी हो सकती है। हालांकि यह अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जांच कराना जरूरी है।

पेट या क्रॉन रोग

पेट से संबंधित बीमारियां विटामिन बी12 की कमी के कारण भी हो सकता है। इसी तरह क्रॉन रोग के कारण भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info